*डॉ. सतीश शर्मा ने पूरी की पीएचडी, एडवांस्ड फिजियोथेरेपी से कमर दर्द के उपचार में बेहतर परिणामों पर किया शोध*





अलवर

चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में शोध और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. सतीश शर्मा ने लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी, अलवर से अपनी पीएचडी सफलतापूर्वक पूर्ण की है। उनका शोध विषय ‘एडवांस्ड फिजियोथेरेपी मैनेजमेंट ऑफ लो बैक पेन’ रहा।

अपने शोध के माध्यम से डॉ. शर्मा ने कमर दर्द के प्रबंधन में एडवांस्ड फिजियोथेरेपी तकनीकों की प्रभावशीलता का अध्ययन किया। शोध में सामने आया कि आधुनिक एवं उन्नत फिजियोथेरेपी पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को दर्द से अधिक राहत दिलाने और उनकी शारीरिक स्थिति में बेहतर सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

डॉ. शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर सीखने, शोध करने और बेहतर उपचार पद्धतियों को विकसित करने की नई शुरुआत है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक (गाइड), डॉ बीरू पकक्षय महाकौल एवं फिजियोथैरेपी डीन डॉ सचिन अग्रवाल,डॉ नरेश कालरा, डॉ रीना शर्मा,जूही,आयुष तथा लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के प्रबंधन एवं शिक्षकों, शोध में सहयोग करने वाले प्रतिभागियों तथा अपने परिवार को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास शोध से प्राप्त अनुभव और ज्ञान का उपयोग फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का रहेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم