शुद्ध आहार पर मिलावट का वार

 

आयुक्त महोदय अविचल चतुर्वेदी खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण, जयपुर एवं जिला कलक्टर, अलवर श्रीमती आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत श्रीमान् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डाँ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिलें में दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अलवर शहर एवं नौगांव कस्बे में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई, अलवर शहर बाजार बाजार स्थित प्यारेलाल रसगुल्ले वाले से एक रसगुल्ला का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त के कारखाने पर साफ सफाई सही नहीं पाए जाने पर इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया, जैन स्वीट्स पंसारी बाजार अलवर से एक चमचम मिठाई एवं एक बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त कारोबार के संचालक को भी साफ सफाई ठीक नहीं पाए जाने पर इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया एवं इसके पास करीब 100 किलो चमचम मिठाई जो की अत्यधिक रंग लगी हुई थी को मौके से नष्ट कराया गया, लालचंद हलवाई नयावास अलवर से ड्राई फ्रूट लडडू एवं काजू कतली का नमूना आध्यम कैटरर्स स्कीम नंबर दो अलवर से बादाम बर्फी एवं अखरोट बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया, चतर सिंह हलवाई नौगांव से कलाकंद जैन स्वीट्स नौगांव से रसगुल्ला एवं मावा नेमीचंद मिष्ठान भंडार नौगांव से कलाकंद का नमूना लिया गया नेमीचंद हलवाई से करीब 20 किलो पुरानी दूषित मिठाई नष्ट कराई गई 

 उक्त सभी के विरुद्ध प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जावेगी

 आमजन से भी अपील की जाती है कि वह बाजार से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की पैकिंग डेट एक्सपायरी डेट और अन्य विवरण को देखकर खाद्य पदार्थ खरीदें, कोई भी अखबार में लपेटा हुआ खाद्य पदार्थ नहीं खरीदें, ज्यादा रंग डालकर बनाई हुई रंगीन मिठाइयों को भी खरीदने से बचें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post