श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 15 करोड़ 64 लाख रुपए,चौथे चरण की गणना हुई सम्पन्न,शेष बची राशि की गणना आज होगी

 


(चित्तौड़गढ़ नरेंद्र सेठिया)
चितौडगढ जिलें के  सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 15 करोड़ 64 लाख रुपए। ज्ञात हो कि दिनांक 01 सितम्बर 2024 को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। जिसकी गणना मे प्रथम चरण से 08 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

 दूसरे चरण बुधवार को की गई गणना में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़   रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को की गई। शुक्रवार को की गई गणना में ठाकुरजी के भंडार से 01 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को चौथे चरण की गणना की गई। चौथे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 02 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। 

चारों चरणों में की गई गणना में ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 15 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को गणना करने के बाद भी भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना नहीं हो पाई। शेष बची राशि की गणना आज शनिवार को पांचवें चरण के रूप में की जाएगी। 




शुक्रवार को चौथे चरण की गणना श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, लेखाधिकारी राघव शर्मा, मन्दिर मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक शर्मा, भेरुलाल जाट, श्रीलाल कुलमी, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, सम्पदा व सुरक्षा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सहायक सुरक्षा प्रभारी हरलाल गुर्जर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे। 

साथ ही ठाकुरजी के भंडार से निकले सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post