यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल मंगलवाड़ में 68 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज से शुरू


G94NEWS. मंगलवाड़ से मनीष कुमार भाटी
 मंगलवाड़। युएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल मंगलवाड़ में   68वीं राज्य स्तरीय 7 दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता 17 से 19 वर्ष छात्र छात्रा की दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगी।  आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक होंगे । अतिथि  सांसद सीपी जोशी ,यूएस ओसवाल स्कूल के चेयरमेन उमराव सिंह ओस्तवाल, पूर्व विधायक ललित कुमार ओस्तवाल, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली,डीओ कल्पना शर्मा, सीडीओ प्रमोद दशोरा, सीबीओ जब्बार खान देशवाली, सरपंच किस्मत गुर्जर होंगे । आयोजित प्रतियोगिता को लेकर डीओ माध्यमिक कल्पना शर्मा ने तैयारी बैठक में बताया कि राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल में होगा।


 आयोजन को लेकर यूएस ओस्तवाल एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक विजय सिंह  ओस्तवाल  ने  बताया कि तेराकी प्रतियोगिता सोसायटी के तत्वाधान में  होगी । जिसका निर्वाहन समिति बखूबी करेगी । इस मौके पर जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार ओझा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के लगभग 400 बालक बालिकाएं भाग लेंगे ।  प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्रों की आवास की व्यवस्था यूएस ओसवाल एजुकेशन सोसाइटी की ओर से की गई है ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم