उन्दायला का सार्वजनिक स्थल होलिथड़ा चढ़ा कर्मियों की भेंट विद्यालय बाउंड्री के सामने अतिक्रमण बालकों को खेलने में होगी असुविधा ग्रामीणों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग।



चित्तौड़गढ़ से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल 
कपासन- कपासन उपखंड के सुरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम उन्दायला में अति कर्मियों के हौसले बुलंद , सार्वजनिक स्थान के साथ स्कूल के सामने कर रहे अतिक्रमण । जानकारी में वार्ड पंच शंकर सिंह द्वारा बताया गया कि सुरपुर ग्राम पंचायत के उन्दायला ग्राम में अति कर्मियों के हौसले बुलंद है । अतिकर्मी सार्वजनिक स्थान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। अति कर्मियों द्वारा विद्यालय के बाहर अपना भारी भरकम केबिन लगाकर बीड़ी सिगरेट गुटखा बेचने की तैयारी में है जबकि स्कूल बाउंड्री से 200 मीटर की परिधि में कोई भी मादक पदार्थ बेचना अवैध है। यही नहीं यह स्थान सार्वजनिक होकर इस पर नवरात्रि में माताजी स्थापित सर गरबा कार्यक्रम आयोजित होते हैं , वही गणपति महोत्सव में गणपति स्थापित की जाती है, तो होली के दिनों में होली का रोपण होता है । बात यहीं खत्म नहीं होती है यहां पर सार्वजनिक रूप से हैंडपंप लगा हुआ होकर मवेशियों के प्याऊ भी बनी हुई है । हैंड पंप पर पनघट योजना की टंकी लगी हुई है माता बहने सार्वजनिक रूप से पेयजल ले जाने के लिए आती-जाती रहती है। ऐसी स्थिति में ऐसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह अतिक्रमण कर भारी भरकम केबिन लगाना गलत संगत है। इस वस्तु स्थिति की जानकारी के लिए ग्रामीण श्यामलाल, श्याम सिंह, पप्पू दास , नानालाल, रामेश्वर दास ,चमन लाल ,डालचंद  द्वारा जिला कलेक्टर के साथ उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी कपासन के साथ ग्राम पंचायत सुरपुर को भी प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की । लेकिन अब तक उक्त केबिन को नहीं हटाया गया , इसके चलते भविष्य में विद्यालय के बालकों को खेलने में असुविधा होगी। बालकों का खेल मैदान माने तो भी यही है। पाठ्य स्थल माने तो भी यही है। यहां यह बतादे कि उक्त चौक में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए सीसी रोड का निर्माण करवाया गया था। जिसका विद्यालय के बच्चे ग्रामीण जनता लाभ ले रही है। बच्चों का खेल मैदान माने तो भी यही है । बच्चे खेलने के लिए इस मैदान का भरपूर उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग की। समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें किसी भी प्रकार की होनी अनहोनी की घटना के लिए प्रशासन स्वयं जवाबदार रहेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم