अनंत चतुर्दशी पर निकली शोभायात्रा अश्व ने दिखाएं करतब , हाथी घोड़े भी पीछे नहीं रहे करतब में10 क्विंटल गुलाल के साथ 3 क्विंटल गुलाब की पत्तियां उड़ाई दो तोपों से गुलाब पत्ति गुलाल के साथ पटाखे छोड़े पिरामिड बनाकर मटकिया फोड़ी।


चिकारड़ा से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल 
चिकारड़ा - अनंत चतुर्दशी पर  गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में गणपति जी सहित कई प्रकार की झांकियां थी। इसके साथ ही कई कार्यक्रम रास्ते पर चलते रहे।  गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर द्वारा बताया गया कि  गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शुरू होने से पूर्व   गणपति जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। शुभ मुहूर्त में गणपति जी को रथ में विराजित किया गया।

 शोभायात्रा में  20 अश्व , एक गजराज चार ऊंट अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे । ऊंट गाड़ी के साथ टेक्टर में  आदिवासी, राम जानकी, राधा कृष्ण, भगवान शिव पार्वती , नटराज की झांकियां अपने आप में देखते ही बन रही थी । हर कोई झांकियां का दीवाना बना हुआ था वही शोभायमान लग रही थी। ग्रामीणों ने भी अपने घर में स्थापित गणपति की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा के साथ विदा किये।



 शिव तांडव के खेल ने सभी को मोहित कर दिया । तोप  से  गुलाल फूल उड़ाए जा रहे थे। इस मौके पर लगभग 10 क्विंटल गुलाल के साथ 3 क्विंटल गुलाब की पत्तियां उड़ाई गई। हर कोई गुलाल गुलाब की पत्तियां उड़ाता नजर आया। चारों ओर गुलाल ही गुलाल दिखाई दे रही थी । बस स्टैंड पर महिलाएं पुरुष बालक बालिकाओ ने बैंड बाजे के साथ डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।  12 .15  बजे गणपति चौक से निकलकर बस स्टैंड पर 1:30 बजे पहुंचे। इस बार पांच स्थानों पर मटकी बांधकर पिरामिड के साथ मटकी फोड़ी गई। जिसमें दोनों बस स्टैंड मुख्य रूप से थे।  कलाकारों ने शिव तांडव खेल का मंचन किया। शोभायात्रा  उदयपुर निंबाहेड़ा रोड होते हुए सांवरिया जी चौराहा पहुंची । गणपति की शोभायात्रा को लेकर ग्रामीणों का जोश जबरदस्त दिखा।





 इस मौके पर गणपति उत्सव समिति के सदस्यों नें शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखी।  शोभायात्रा में ग्रामीणों ने  3 क्विंटल से अधिक गुलाब की पत्तियां गुलाल के साथ उड़ाई।  ग्रामीण महिला पुरुषों ने शोभायात्रा के दौरान मकान की छतों से पुष्प वर्षा कर भगवान गणपति जी को विदा किया।   इस व्यवस्था को लेकर  मंडपिया एसएचओ  शीतल गुर्जर ने अपने जाब्ते को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था  सुचारू रही । यातायात व्यवस्था को कुछ समय के लिए डाइवर्ट रूठ से निकाला गया। 5:00 बजे बस स्टैंड से काबरा डैम की ओर जुलूस ने प्रस्थान किया । जहां पर पंडित द्वारा पूजा अर्चना मंत्रोचार के साथ काबरा डैम में गणपति जी का विसर्जन किया। विसर्जन के समय गणपति भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस जल्दी आना नारो के साथ से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। वही जमकर नृत्य का आनंद भी लिया। गणपति शोभायात्रा कार्यक्रम में लगभग पाच हजार से अधिक की भीड़ थी। इससे पूर्व बुधवार को रात्रि में गरबा के अंतिम दिवस पर भव्य आतिशबाजी की गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगिता में विजेता बालिका बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किए । वही अतिथियो का सम्मान किया गया ।   गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर ने बच्चों के साथ कलाकारों, ग्रामीणों, अधिकारी वर्ग , अतिथियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष  सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم