भादसोडा कस्बे से बैंड बाजों व मंदसोरी ढोल नगाड़ें के साथ प्रारंभ हुई भादसोडा कस्बें में भगवान श्री सांवलियाजी सेठ की शोभा यात्रा बैण्ड बाजों व मंदसोरी ढोल के साथ निकली गई।
भगवान श्री सांवलियाजी सेठ को रजत वैवाण में विराजमान किया गया शोभायात्रा श्री सांवलिया मंदिर से 2.30 बजे प्रारंभ हुई, पूजारी शंभू दास वैष्णव व मोतीलाल पारेशवर रामलाल आमेटा के द्वारा सांवलिया सेठ के विग्रह रूप की आरती पूजा रथ में विराजमान किए, रथ में श्रद्धालु गण भगवान के चवर ढुलाते हुवे साथ चल रहें थें शोभा यात्रा आजाद मोहल्ले में पहुंचने पर जगह-जगह महिलाओं ने सांवरिया सेठ प्रसाद चढ़ाया गया और भगवान के सामने महिलाओं ने नित्य किया इस शोभायात्रा में मंदसौर के ढोल पर अखाड़ा के कलाकारों ने अपनी कला का अलग अलग प्रदर्शन किया,
एक अलग दल राजस्थानी डांस करते हुए चल रहे थे इस शोभायात्रा में कलाकार धनराज पुरबिया एवं भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही थी, फूलों से वर्ष की जा रही थी, यात्रा आजाद मोहल्ला एवं सदर बाजार होते हुए रात्रि 7:00 बजे पुनः मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना कर मंदिर के बाहर आतिशबाजी की जाएगी शोभायात्रा में कई ग्रामीण एवं गांव के महिला पुरुष बच्चे शोभायात्रा में शामिल थे।
إرسال تعليق