बड़ी सादड़ी से प्रदीप वैष्णव कि रिपोर्ट
बड़ी सादड़ी। भाणुजा गाँव में जलझूलनी एकादशी पर चलने वाले लक्ष्मीनारायण भगवान के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ दिन में गवरी नृत्य के साथ हुआ । मेले के प्रथम दिवस पर चौथ माता म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भक्ति गीतों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों की देर रात तक भक्ति में सराबोर कर दिया । ग्रुप के पुष्कर सेन ने गणपति वंदना के गीत गाकर भक्तिमय वातावरण दिया । वहीं डीजे किंग पिंटू सेन ने राम आयेगे जी राम आयेगे भजन पर श्रोता जूम उठे बीच में शानू सुथार ने तेजाजी के भजन से सब का मन मोह लिया सुंदर अलबेला व मुस्कान भीलवाड़ा ने कॉमेडी के द्वारा लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया । ममता राठौड़ ने सभी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम से पूर्व सभी कलाकारों व अतिथियों का स्वागत मंदिर कमेटी और सेन समाज की ओर से सोहन सेन द्वारा किया गया । पांडाल में रामनारायण, सरपंच प्रतिनिधि नारायण लाल जनवा ,विधायक प्रतिनिधि मांगी लाल जनवा के साथ साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद थे
إرسال تعليق