बड़ीसादड़ी श्राद्ध पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के तृतीय दिवस गुरुवार को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंद धाम में व्यास पीठ से स्वामी अनंतराम शास्त्री ने उपस्थित

G94NEWS - Bari Sadri Pardeep veshanv 
बड़ीसादड़ी।श्राद्ध पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के तृतीय दिवस गुरुवार को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंद धाम में व्यास पीठ से स्वामी अनंतराम शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को  बताया कि जो नारायण से मिला दे वही नारद है लेकिन सांसारिक लोग आम बोलचाल की भाषा में नारद जी को बहुत कुटिल पात्र साबित करते है।छोटे मोटे विवाद आदि में नारद विद्या मत लगाओ जैसे शब्दों का प्रयोग करते है जो नारद जैसे महान ऋषि के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। हमें नारदमुनि के प्रति श्रद्धा भाव रखना चाहिए। कथाकार्यक्रम में अश्वत्थामा द्वारा पांडव पुत्रों के वध पर द्रोपदी द्वारा उन्हें क्षमा करना,कुंती द्वारा दुखों का वरदान मांगना,24 अवतार की कथा,राजा परीक्षित की कथा आदि प्रसंगों का वाचन किया गया।द्वादशाक्षर महामंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का महत्व बताते हुए इसका सभी श्रद्धालुओं से सस्वर उच्चारण कराकर वातावरण भक्ति मय बना दिया।कथा कार्यक्रम के निमित्त 11000 रु नकद सहयोग देने पर समाजसेवी रणजीत सिंह झाला का व्यास पीठ से अभिनंदन किया गया।कथा का समय रात्रि में 8 से 11 बजे होने पर भी नगर सहित आसपास के अनेक गांवो के श्रद्धालु उपस्थित हो रहे है।कार्यक्रम के अंत में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم