नदी में बह गए दो युवक, शासन प्रशासन दोनों मौके पर, सिविल डिफेंस की टीम कर रही रेस्क्यू।


G94NEWS निंबाहेड़ा से सुरेश नायक 
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के चलिया ब्राह्मण गांव कि नदी में नहाने गए दो युवक नदी में बह गए। गांव के दो युवक नहाने के लिए गांव में से निकल रही कदमाली नदी में नहाने गए थे निकटीय पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने के कारण और कदमाली नदी का मध्य प्रदेश में बहती हुई राजस्थान में आती है। 


जिसके कारण मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने के कारण अचानक नदी का वेग बढ़ गया और नदी के बीच में दो युवक पस गए सूचना मिलते ही शासन  *प्रशासन दोनों ही मौके पर पहुंचे! पहुंचने के पश्चात घटना की *जानकारी ग्रामीणों से ली एवं सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन 3 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला खबर फैलने के बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्रित हो गए। नदी में बहे युवक एक का नाम  अंकित माली दूसरा चिंटू बताया जा रहा है दोनों ही बच्चों को ग्रामीणों ने भी बचाने की कोशिश करी थी लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई निम्बाहैडा़ के कमधज नगर चतरीतलाई एरिया के निवासी हे दोनों बच्चे बताया जा रहा है*

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم