डूंगला उपखंड के नीम गांव में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुवातकार्यक्रम की अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने की

( डूंगला से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल)
डूंगला- 68वी जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 14 वर्ष छात्र-छात्रा जूडो कुश्ती जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन का उद्घाटन 9 सितम्बर सोमवार को डूंगला उपखंड क्षेत्र के भाटोली बागरियांन ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमगांव मैं हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के गणेश लाल सुथार ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ,प्रधान बगदी बाई मीणा डूंगला ,रणजीत सिंह भुरकीया , पूर्व प्रधान गणपत सिंह चुंडावत, लक्ष्मी लाल मेनारिया ,पुष्कर अहिर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा , हिरी बाई अहीर जिला परिषद सदस्य , रामेश्वर लाल गुर्जर अध्यक्ष सहकारी समिति, भाटोली बगरियाँन सरपंच ओंकार लाल जाट थे।





 कार्यक्रम के मौके पर सांसद सीपी जोशी ने विद्यालय में 150 बाय 50 फिट टीन शेड मय टाइल्स एवम आंगनबाड़ी निर्माण, नीमगांव से भाटोली बागरियान पंचायत मुख्यालय तक डामरीकरण रोड, पेयजल योजना के तहत नल योजना की घोषणा की। खेलकूद प्रतियोगिता में जिमनास्टिक जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुथार ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था ग्राम वासियों की ओर से की गई । खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षा विभाग के सीबीओ जब्बार खान देशवाली के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार जारोली ,शारीरिक शिक्षक हेमराज मीणा ,वरिष्ठ प्रबोधक वालूराम मेघवाल ,अध्यापक सुभाष चंद्र न्योल , विक्की यादव ,गणेश लाल सुथार, रामलाल रेगर , योगेंद्र कुमार, बाबूलाल सालवी का सहयोग रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم