लौहार तीसरी बार अध्यक्ष और चौधरी बने मंत्री*राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन और उपशाखा निर्वाचन निर्विरोध हुए संपन्न।

(डूंगला से मनीष कुमार भाटी)

डूंगला,रविवार।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा डूंगला का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन और उपशाखा निर्वाचन रविवार को राप्रावि डूंगला में संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित के आतिथ्य में हुए।इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र बक्शी और पर्यवेक्षक काशीराम शर्मा रहे।उपशाखा मंत्री कमलेश चौधरी ने बताया कि चुनाव अधिकारी बक्शी ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जिसके अनुसार उपशाखा के अध्यक्ष पूरण मल लौहार और मंत्री कमलेश चौधरी लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
उपशाखा अध्यक्ष पूरण मल लौहार ने बताया कि उपशाखा डूंगला के वार्षिक निर्वाचन उपशाखा कार्यकारिणी के साथ ही प्रदेश महासमिति सदस्य के लिए आठ और जिला महासमिति सदस्य के लिए 33 पदों पर निर्वाचन हुए।जिसके अनुसार सभाध्यक्ष वर्दी सिंह मीणा,उपसभाध्यक्ष शंकर लाल मीणा और सुरेश चंद्र लौहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र कुदाल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार व्यास,शर्मिला धनकड़,महिला मंत्री ममता जैन,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार स्वर्णकार एवं सदस्य अध्यापक विजय कुमार स्वामी,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य भवानी शंकर नागदा,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य यशवंत सिंह गौड़,प्राध्यापक सदस्य पृथ्वीराज गुर्जर , प्रधानाचार्य सदस्य बाबू लाल बैरवा,संस्कृत शिक्षक सदस्य नानूराम मीना, महिला ृशिक्षक सदस्य किरण डाबले,पंचायत शिक्षक सदस्य उमेश दाणी, शारीरिक शिक्षक सदस्य धर्मेंद्र त्रिपाठी, पुस्तकालयाध्यक्ष बालसिंह मीणा,सेवानिवृत्त शिक्षक काशीराम शर्मा ,प्रबोधक गोवर्धन लाल शर्मा निर्वाचित हुए।साथ उपशाखा से प्रदेश महासमिति के लिए रमेश चंद्र पुरोहित,नाथू लाल डांगी,सुशील कुमार लड्डा,चंदन सिंह शक्तावत,हेमंत कुमार सहित आठ पदाधिकारी और जिला महासमिति के लिए सुमित कुमार अग्रवाल सहित 33 पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।निर्वाचित कार्यकारिणी का उपस्थित शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم