भगवान श्री सांवलिया सेठ का तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला हुआ शुरू

(सांवलियाजी से नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट)
खबर- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ का तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला हुआ शुरू। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ की विशाल शोभा यात्रा के साथ इस तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले का आगाज हुआ।


 विशाल शोभायात्रा में लकड़ी के बैवाण में भगवान श्री सांवलिया सेठ के बाल स्वरूप को विराजित कर नगर भ्रमण हेतु मंदिर से बाहर लाया गया। 


भगवान श्री सांवलिया सेठ की इस विशाल शोभायात्रा में हाथी घोड़ा ऊंट सहित विभिन्न झांकियां, बैंड बाजा व डीजे साउण्ड की धून पर हजारों श्रृद्धालु झूमते हुए व नाचते हुए चल रहे हैं। शोभायात्रा रात्रि आठ बजे मंदिर में पहुंचकर शोभायात्रा का भव्य आतिशबाजी के साथ समापन किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post