जाट समाज चोखला बड़ी सादड़ी के द्वारा तेजा दशमी के अवसर पर जरखाना ग्राम में तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

(बड़ी सादड़ी से प्रदीप वैष्णव)
बड़ी सादड़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे बड़ी संख्या में माताए बहने  सर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के पीछे तेजाजी महाराज की शोभायात्रा के साथ पुरुष एवं युवा वर्ग चल रहे थे ।शोभायात्रा में तेजाजी महाराज की भव्य झांकी सजाई गई 

।डीजे की धुन पर सभी बड़े आनंद के साथ नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे ।शोभा यात्रा के मार्ग में स्थान स्थान पर ग्राम वासियों के द्वारा रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया ।शोभायात्रा में जाट समाज के साथ ग्राम के सर्व समाज की सहभागिता रही। तेजाजी महाराज के मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ ।जहां पर आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post