छात्रा वर्ग वॉलीबॉल स्पर्धा में कल्याणपुरा व यूएस ओस्तवाल पहुंचे फाइनल में
G94NEWS.बड़ी सादड़ी से प्रदीप वैष्णव कि रिपोर्ट
बड़ीसादड़ी। पारसोली में हो रही 68 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र - छात्रा तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल मैदान पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शक खेल के दौरान खिलाड़ियों का तालियां बजा कर हौसला बढाते दिखे। अपने गांव में तीरंदाजी की प्रतियोगिता पहली बार होने से बेटियों को तीर चलाते देखने में ग्रामीण विशेष रुचि ले रहे हैं। तीरंदाजी के मुख्य निर्णायक दिनेश चंद्र जणवा ने बताया कि तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग के 50 मीटर में केवलपुरा की गुड्डी कुमारी मीणा प्रथम रही। इसी प्रकार छात्र वर्ग में आरसी खेड़ा के किशनसिंह मीणा प्रथम रहा। 17 वर्ष छात्र वर्ग 40 मीटर में बिलोट का विशाल कुमावत प्रथम रहा। वहीं छात्रा वर्ग में सुरपुर की सीता कुमारी जाट प्रथम रही। 19 वर्षीय छात्र वर्ग के 30 मीटर में केवलपुरा का किशन सिंह मीणा प्रथम रहा। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग के 30 मीटर में बांसी की अनीता मीणा प्रथम रही। इसी प्रकार 17 वर्ष छात्रा वर्ग के 30 मीटर में लक्ष्मीपुरा की नेहा धाकड़ प्रथम रही। 17 वर्ष छात्र वर्ग 30 मीटर में कपासन का अमन कुमार जाट प्रथम रहा। वॉलीबॉल के मुख्य निर्णायक बशीर मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार को वॉलीबॉल की खिताबी भिड़ंत में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में मंगलवाड़ यूएस ओस्तवाल स्कूल ने बालिका चित्तौड़गढ़ शहर को हरा कर और नपानिया ने कल्याणपुरा को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। छात्र वर्ग में भदेसर ने भादसोड़ा को हराकर व यूएस ओस्तवाल ने राशमी को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।प्रतियोगिता संयोजक गणपत सिंह चुंडावत ने बताया कि वॉलीबाल एवं तीरंदाजी दोनों ही प्रतियोगिताओं में 802 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में खिलाड़ी बाल कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दे कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान पर्यवेक्षक तेजपाल जणवा, चंद्रकांत शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष औंकार लाल जाट, शारीरिक शिक्षिका समतारानी भट्ट, सीमा अग्रवाल, मुकेश कुमार मालू, शारीरिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल वेद, शंकर लाल जाट, बद्रीलाल गुर्जर, अंबालाल मेनारिया व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष पूरणमल ढोली ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई शिक्षक जुटे हुए हैं, जिसमें लेखन टीम प्रभारी महेंद्र कुमार जैन, सीतेश पंचोली, शारीरिक शिक्षक फारुक मोहम्मद व शिक्षक घनश्याम सिंह राठौड़ शामिल है। निर्णायक मंडल के रूप में शारीरिक शिक्षक जसवंत शर्मा, अमजद खां पठान, भगवती लाल सुथार, नटवर लाल शर्मा, दिनेश चन्द्र पुरोहित, इम्तियाज हुसैन, फिरोज मोहम्मद, शेखर शर्मा, मुकेश शर्मा, साबीर हुसैन, भीमसिंह राठौड़, मांगुगिरी गोस्वामी, उदयसिंह रावत, अशोक दाधिच, धूलेश्वर डामोर, शंकरसिंह रावत, भगवान सिंह राठौड़, डॉ. दीपक सिंह व राजेंद्र सिंह राजपूत सम्मिलित हैं।
إرسال تعليق