बाबा रामदेवजी व वीर तेजाजी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता"-शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी




चित्तौड़गढ़ मनीष कुमार भाटी
चित्तौडग़ढ़। बाबा रामदेव जी एवं वीर तेजाजी महाराज तेजा दशमी के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलडी ने क्षेत्र वासियों को  सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के संवाहक बाबा रामदेव का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहा वीर तेजाजी गौ रक्षक के साथ सत्यवादी थे हमारा कर्तव्य है कि हम बाबा रामदेव वीर तेजाजी के जीवन से प्रेरणा ले।

 बाबा रामदेव एवं वीर तेजाजी महाराज अपने तत्कालीन समय में समाज में व्याप्त असमानता भेदभाव रूढ़ियावादी पाखंडवाद के खिलाफ थे दोनों ही लोक देवताओं ने अपने क्षेत्र में इन सामाजिक बुराइयों की लड़ाई लड़ी  एक आदर्श समाज बनाने की कल्पना संजोई जिसको हम उनके आदर्शों पर चलकर उनके सपनों के अनुसार समाज को बनाने का प्रयास करना चाहिए। 
मेघवाल ने कहा कि हमें बाबा रामदेव व वीर तेजाजी  के जीवनी पढ़नी चाहिए और उनके अनुरूप राष्ट्र उत्थान में जुटना चाहिए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post