डूंगला पटवार संघ ने मांगो को लेकर शुरू किया आंदोलन



डूंगला से मनीष कुमार भाटी कि रिपोर्ट 
अगली खबर चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला से पटवार संघ ने मांग पत्र पर सहमति को लागू करवाने और गिरदावरी एप में संशोधन की मांग को लेकर कलम डाउन हड़ताल शुरू की। 

इस संबंध में तहसीलदार हिम्मत सिंह राव को को ज्ञापन सौंपा। राजस्व कार्य का बहिष्कार किया। पटवार संघ के स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष दीपशिखा  ने बताया कि संघ की अतिरिक्त भू प्रबंध आयुक्त राजस्थान के साथ हुई मांग पत्र पर सहमति को लागू नहीं की गई, जिससे संघ में रोष है। मांग पत्र पर सहमति को लागू करवाने व गिरदावरी एप में संशोधन करवाने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी पेन डाउन  हड़ताल के अंतर्गत स्थानीय ब्लॉक उप शाखा ने भी कलम डाउन कर डूंगला तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।



 राजस्व कार्यों का बहिष्कार शुरू किया। मांगे पूरी नहीं होने पर यह प्रदर्शन जारी रहेगा। पटवार संघ अध्यक्ष दीपशिखा पटवारी दलीप कुमार रामावतार तुलसी कुमारी संजय चौधरी सुरेश कुमार अंकित धर्मेन्द्र मीणा गुंजन धर्मिलाल संजू गीता शिखा मिणा मुकेश कुमार गोविंद आदि उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم