बड़ी सादड़ी से मनीष कुमार भाटी
बड़ी सादड़ी।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पार्षदों द्वारा सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर लगाने की मांग हमेशा कर रहे थे जिस पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक द्वारा फिजिशियन डॉ. अनस शेख चिकित्सा अधिकारी ( मेडिसिन) की हॉस्पिटल मैं नियुक्ति करवाई गई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर अनस शेख का साफा एवं दुपट्टा द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया फिजिशियन डॉक्टर की नियुक्ति होने से आसपास की गरीब जनता को इलाज के लिए उदयपुर चित्तौड़गढ़ नहीं जाना पड़ेगा हॉस्पिटल में मेडिसिन संबंधी सभी बीमारियों का इलाज यही हो जाएगा जिससे आमजन का समय एवं पैसा दोनों बचेंगे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नगर की जनता द्वारा सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का हार्दिक आभार जताया गया
إرسال تعليق