(डूंगला से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल)
डूंगला- उपखंड में हवा के साथ हो रही बारिश ने क्षेत्र को भिगोया। सोमवार को भी छूटकर बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही चलती रही ,वहीं दोपहर बाद बादलों ने बरसना शुरू कर दिया । उपखंड में कही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ तो कई जगह केवल ओर केवल बादल छाए हुए दिखाई दिए वही ठंडी हवाए चलती रही । पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मौसम में ठंडक ओर गर्मी से राहत महसूस की जा रही है।
सोमवार सुबह की बात करे तो मौसम पूरी तरह से साफ था
सुबह 11 बजे के बाद बादलों की आवाजाहीं का दौर शुरू हुआ । दोपहर बाद कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई । इस मानसून सीजन की बात करें तो उपखंड में सीजन की 816 एमएम बारिश हो चुकी है। समय समय पर अच्छी बारिश के चलते किसानों को खरीफ की फसलों में काफी फायदा होने वाला है।
إرسال تعليق