G94NEWS BARISADRI
Chittorgarh. बड़ीसादड़ी में युगनिर्माता आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी म सा श्री अटल मुनि जी म.सा. श्री हिमांशु मुनि जी म.सा. श्री उदित मुनि जी म.सा. श्री जयप्रभ मुनि जी म.सा.आदि ठाणा 5 का राम महिमा महोत्सव समता भवन में चल रहा है। शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी महाराज साहब आदि संतों के पावन सानिध्य में धर्म का अलग जगाने हेतु मेवाड़ मालवा क्षेत्रीय जैन युवक युवती शिविर अभिरामम् आनन्दम् 2.0 का सफल आयोजन समता युवा संघ द्वारा किया गया जिसमें संत श्री आदित्य मुनि जी महाराज साहब ने मार्गदर्शन देते हुए कहां की हंसी को ईनबॉक्स करो आंसू को आउटबॉक्स करो गुस्से को डिलेट करो एवं खुशियों को सेंड करो अपने सपनों के पीछे अपनों को खोना नहीं है सुदीर्धदर्शी परिपक्वता लब्धलक्ष्य आदि विभिन्न विषयों पर बहुत ही प्रेरणास्पद मार्गदर्शन प्रदान किया।
जय प्रभ जी म सा ने सफलता के 5 सूत्र बताएं दृढ़संकल्प आत्मविश्वास सकारात्मक सोच पुरुषार्थ सफल होने में धैर्य रखना आदि जानकारी दी श्री अटल मुनि जी म सा ने ध्यान प्रयोग विधि करवाया श्री हिमांशु मुनि जी ने समता ऊर्जा साधना की अद्भुत प्रेरणा दी इस अवसर पर कीर्तन मे प्रभु गुरु भक्ति में प्रतिभागी लिन हो गए महेश नाहटा ने महत्तम दैनिक उपासना एवं विभिन्न आयाम की जानकारी दी शिविर संयोजक धनपाल मेहता ने बताया कि समता युवा संघ का इतना बड़ा शिविर नगर में पहली बार आयोजित हुआ शिविर को ऐतिहासिक बनाने के लिए समता युवा संघ के सदस्यों ने बाहर के सभी संघो एवं नगर के समता युवा संघ के युवाओं को सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जिससे शिविर में मेवाड़ मालवा अंचल से 350 से अधिक युवा श्रावक श्राविकाए उपस्थित रहें शिविर संयोजक धनपाल मेहता एवं विशाल मारू ने बाहर से पधारे हुए सभी संघो एवं साधुमार्गी जैन संघ, समता महिला मंडल, समता बहू मंडल, समता युवा संघ के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों का जिन्होंने शिविर को ऐतिहासिक बनाने मैं अपना पूरा अमूल्य समय दिया उनका हार्दिक स्वागत एवं बहुमान किया शिविर में समता युवा संघ अध्यक्ष विशाल मारु मंत्री विकास मेहता कोषाध्यक्ष अंकित दलाल समता युवा संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र रांका पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष पोखरण पूर्व समता युवा संघ अध्यक्ष धनपाल मेहता हेमंत डांगी आलोक मेहता अनुराग रांका संजय रांका दिनेश मेहता अभिषेक नागोरी नवीन मेहता प्रफुल्ल कोठारी आकाश मेहता उत्कृष्ट बक्शी विपिन मेहता हिमांशु रांका लोकेश मारू गौरव मेहता प्रद्युम्न मेहता हितेश मेहता प्रफुल मोगरा पुष्पेंद्र झाला हर्षित मेहता सुमित जारौली आदि उपस्थित थे
إرسال تعليق