सोनी समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतिकन्नौज:- स्वर्णकार समाज के अराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती गुरुवार को चिकारडा में स्थित सांवलिया विश्राती गृह में मनाई गई

G94NEWS. Chittorgarh 
चित्तौड़गढ़। चिकारड़ा मे भदेसर व डूगला तहसील के सोनी समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंति
कन्नौज:- स्वर्णकार समाज के अराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती गुरुवार को चिकारडा में स्थित सांवलिया विश्राती गृह में मनाई गई। विश्रांति गृह से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो गांव के प्रमुख मार्गो से होते हैं पुनःसभा स्थल पहुंची।

 शोभायात्रा में शामिल समाज जनों के लिए ग्रामवासियों द्वारा शीतल पेय,अल्पाहार,प्रसाद आदि की व्यवस्था की गई। समाज के बंधुओ ने महाराजा अजमीढ़ की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा समापन पश्चात सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवलाल सोलीवाल ने किया। 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य प्रवीण कुमार मैढ़ जोधपुर,अध्यक्षता इन्द्रमल गडोलिया,विशिष्ठ अतिथी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यनारायण गडोलिया,डूगला तहसील अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी,भदेसर अध्यक्ष जगदीश चन्द्र आदि थे।
अतिथियो व समाज के बन्धुओं ने अजमीढ महाराजा की आरती उतारी।आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियो,भामाशाहो का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।समाज के बालक बालिकाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम मे भादसोडा, सॉवलिया जी,बानसेन, कन्नौज, भदेसर,डूगला,चिकारडा,पीराना बिनोता,मंगलवाड़,अरनेड,करजेली,मोरवन,संगेसरा,बिलोदा,निकुम्भ, आदि गांव के समाजजनो ने भाग लिया।मुख्य अतिथी ने उपस्थिति समाज के बन्धुओ को अपने बच्चो को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने का आहवान किया। संगठन को मजबूत करने को कहा।जीवन मे अभी कष्ठ सहन कर लोतो जीवन भर सुख पाओगे।माता पिता का आदर करना चाहिए।

भाग्य का कुछ भरोसा नहीं है न जाने कब भाग्य खुल जावे।बच्चो संस्कारवान व शिक्षा मे आगे बढाने का आहवान किया।राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने  हर क्षेत्र मे सहयोग के लिए रिलीफ फण्ड के बारे मे जानकारी दी और उससे सहायता के लिए सम्पर्क करना पडेगा।बच्चो को संस्कारवान के साथ ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जुडने का आहवान किया। 

आयोजन समिति की ओर से अतिथियो द्वारा प्रतिभावान,खिलाडियो,उत्कृष्ठ कार्य करने वालो आदि को प्रशसी पत्र,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। हिम्मत सोनी ने चिकारडा गॉव की ओर से सभी समाजबन्धुओ का आभार प्रकट किया। माताजी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कैलाश सोनी, महामंत्री अशोक सोनी पत्रकार शांतिलाल सोनी बानसेन ,रामपाल सोनी कन्नौज का आयोजन समिति की ओर से सम्मान किया।भदेसर डुगला तहसील के समाज के नागरिक उपस्थित थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم