बड़ी सादड़ी से खबर डेंगू से बड़ी सादड़ी पूर्व प्रधान महिला की मौतः तीन दिन पहले बड़ी सादड़ी से किया था उदयपुर रेफर 2015 से 19 तक रही थी बड़ी सादड़ी प्रधान।

G94NEWS BARISADRI. मनीष कुमार भाटी 
आप को बता दें कि बड़ी सादड़ी पंचायत समिति की पूर्व प्रधान 40 वर्षीय चेतना मेघवाल का
आज उदयपुर के निजी अस्पताल में डेंगू के इलाज के दौरान हुई मौत। आपको बता दे की तीन दिन पूर्व तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से बड़ी सादड़ी से डेंगू की जांच करने के बाद आगे इलाज हेतु 
पूर्व प्रधान चेतना मेघवाल को उदयपुर रेफर किया गया था।जहां उदयपुर के निजी अस्पताल में दो दिन तक आईसीयू वार्ड में रखने के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण।फ्लैट रेट बिल्कुल कम होने के से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।जहां पर आज शाम 4 बजे पूर्व प्रधान चेतन मेघवाल ने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि चेतन मेघवाल बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 अमीरामा पारसोली से 2015 में चुनाव लड़कर बड़ी सादड़ी प्रधान बनी थी।
 चेतना मेघवाल 2015 से लेकर 2019 तक बड़ी सादड़ी प्रधान रही। चेतना मेघवाल के परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री है। वही रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि अभी हाल ही में चेतना मेघवाल द्वारा रीट का एग्जाम भी पास किया था।कम उम्र में पूर्व प्रधान की मौत की खबर से समस्त क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 
सोमवार सुबह 9 बजे उनके ससुराल केवलपुरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post