डूंगला। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक चित्तौड़गढ़ जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओंकार लाल जाट की अध्यक्षता में डूंगला ब्लॉक के नाड़ाखेडा रा.उ.मा.विद्यालय में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक कनकमल मेहता व विशिष्ट अतिथि डूंगला ब्लॉक शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हरिश चंद्र जोशी थे। चित्तौड़गढ़ जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष के पद पर औंकार लाल जाट को सर्वसम्मति से दौबारा चुना गया। इसी तरह संरक्षक तिलकेश आचार्य, उपाध्यक्ष (पुरुष) रमेश चंद्र खटीक, सुरेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष (महिला) चंचल विश्नोई, सचिव दिनेश पुरोहित, महामंत्री जगदीश समदानी, कोषाध्यक्ष - मुकेश कुमार मालू, संयुक्त सचिव मिट्ठू लाल जाट, संगठन मंत्री (पुरुष) भगवती लाल मेनारिया, संगठन मंत्री (महिला) नजमा, जिला प्रवक्ता जगदीश शर्मा, सह प्रवक्ता खूबी लाल मेनारिया, कार्यकारी सदस्य - अजयपाल सिंह चुंडावत, राजेंद्र गालव, हरिश चंद्र जोशी, भेरूलाल जाट, हरलाल जाट, राजेंद्र सिंह चौहान, गौरी शंकर गर्ग, अमृत नलवाया, रामेश्वर लाल जाट, चावंडसिंह चुंडावत, जसवंत शर्मा, मांगूगिरी गोस्वामी व सुरेश चंद्र शर्मा को बनाया गया। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
औंकार लाल जाट बने दूसरी बार राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन।
byG 94 NEWS सच की आवाज
-
0
Post a Comment