पटेल पाटीदार डांगी समाज के युवाओं नेक़ानून मंत्री जोगाराम पटेल को समाज की पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।


G94NEWS. उदयपुर से राहुल पाटीदार 
उदयपुर। पटेल पाटीदार डांगी समाज के युवाओं ने राजस्थान सरकार के क़ानून मंत्री जोगाराम पटेल का समाज की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंत्री पटेल शुक्रवार को राजसमंद के नाथद्वारा प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने व दौरे पर थे। क़ानून मंत्री पटेल ने पटेल पाटीदार डांगी समाज के युवाओं को भरोसा दिलाया कि प्रदेश के हर व्यक्ति के सुख दुख में उनके साथ खड़े हैं। युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, हर संभव सहयोग करेंगे। सभी को साथ में लेकर निरोगी व समृद्ध राजस्थान बनाना हैं। कवि सुनील पटेल नेजपुर ने कहा कि राजस्थान में क़ानून मंत्री जोगाराम पटेल की कार्यशैली से आमजन में एकता का भाव बना हैं। मंत्री जोगाराम पटेल से विशेष भेंट के दौरान क्षेत्र की व्यवस्थाओं, TSP OBC आरक्षण व भारत भाग्यविधाता सरदार पटेल की जयंती पर अवकाश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।वीरेंद्र पटेल राठौडा ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में OBC आरक्षण लागू कर आमजन को राहत दिलायी जाए।

युवाओं को हर जगह मौक़ा मिलेगा तो सभी आगे बढ़ेंगे। हीरालाल पटेल ओरवाडिया ने कहा कि पटेल पाटीदार डांगी समाज की मांगो को लेकर मंत्री पटेल से बात के दौरान उन्होंने समाज की विविध बात को लेकर विषय रखा। इस दौरान मुकेश पटेल नेजपुर व अनील पटेल भचड़िया ने भी बात रखी। कानून मंत्री पटेल ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post