डूंगला ब्लॉक की प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न ,कबड्डी में नौगावा खो-खो में न्यू नालन्दा विद्यालय मंगलवाड़ ने बाजी मारी जनरल चैम्पियनशिप प्राथमिक विद्यालय गाड़रियावास नाडाखेड़ा ने अपना कब्जा किया

G94NEWS. Manglwad 
मंगलवाड़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़रियावास नाडाखेड़ा में आयोजित 24 वी प्राथमिक विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय छात्र /छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्यअतिथि गौतम दक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के आतिथ्य में किया हुआ

 कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल रमेश शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर शर्मा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी किशन अहीर भाजपा यूवा मण्डल अध्यक्ष मंगलवाड़ पुष्कर अहीर नाड़ाखेड़ा सरपंच शंकरलाल कुल्मी डूंगला उप प्रधान रणजीत सिंह पूर्व सावलिया जी मन्दिर मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा पुर्व प्रधान गणपत सिंह चुंडावत पूर्व उप प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया मंडफिया पूर्व सरपंच जानकीदास वैष्णव पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं सावलियाजी मन्दिर मण्डल सदस्य भैरूलाल गाडरी तेजपाल रैगर लोठियाना सरपंच मनोहर जाट,भानपा सरपंच ठाकुर सिंह, नेगडिया सरपंच क़िस्मत गुर्जर,युवानेता पवन तिवाड़ी संगेसरा सरपंच कुन्दन खेरोदिया आदि मंचासिन थे।

प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार देसाई ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया ।
जनरल चैम्पियनशिप प्राथमिक विद्यालय गाड़रियावास नाडाखेड़ा ने बाजी मारी कबड्डी छात्र वर्ग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला नौगावा द्वितीय प्राथमिक विद्यालय नगांवली आलोद,कबड्डी छात्रा वर्ग में प्राथमिक विद्यालय हरनाथपूरा आलोद द्वितीय देवनारायण शिक्षण संस्थान चिकारड़ा  खो खो छात्र वर्ग न्यू नालन्दा विद्यालय मंगलवाड़ द्वितीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेरा खो खो छात्रा वर्ग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा मोरवन द्वितीय श्री देवनारायण शिक्षण संस्थान , जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गाडरियावास नाडाखेडा, द्वितीय प्राथमिक विद्यालय दौलतपूरा पिराना छात्रा वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गाडरियावास नाडाखेडा,द्वितीय प्राथमिक विद्यालय दौलतपूरा पिराना एथेलेटिक्स 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  देवनारायण शिक्षण संस्थान के किशनलाल गाडरी द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला नौगावा राकेश मीणा, 50 मीटर छात्रा वर्ग में प्राथमिक विद्यालय झाड़सादड़ी तमन्ना जाट,द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय गाड़रियावास नाडाखेड़ा पुजा जाट,100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में  देवनारायण शिक्षण संस्थान के किशनलाल गाडरी,द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला नौगावा आनन्द मेघवाल,100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खेड़ा अहिरान पिराना, द्वितीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा मोरवन निशा गाडरी, रिले रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला नौगावा द्वितीय स्थान देवनारायण शिक्षण संस्थान चिकारड़ा छात्रा वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा मोरवन द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहारीपूरा भाटोली गुजरान लम्बीकूद छात्र वर्ग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय किरखेड़ा आलोद द्वितीय मेघवाल मोहल्ला नौगावा छात्रा वर्ग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा मोरवन द्वितीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ाअहिरान सभी ने अपने खेलो में प्रदर्शन कर बाजी मारी।अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार एवं भजनलाल सरकार में विकास के कई आयाम स्थापित हुए

 हे सहकारिता मंत्री गौतम दक ने नाडाखेड़ा में जिम्नास्टिक का प्लेयर देश का नाम रोशन कर सकता हे ऐसे प्लेयर इस नाडाखेड़ा में हे जो राजस्थान का प्रतिनिधिव कर सकते हे ऐसी प्रतिभा इन्हीं खेलो से अपने इस छोटे से गांवों से ही निखर कर आती हे अपने राजस्थान सरकार के खेल मंत्री भी एक खिलाड़ी थे खेल से उठकर आज राजस्थान सरकार में खेल मंत्री है भजनलाल शर्मा सरकार की योजनाएं गिनाई सहकारिता मंत्री गौतम दक ने हरलाल जाट नारायण लाल जाट लक्ष्मण जाट धनराज सुथार आदि भामाशाहों का सम्मान मंत्री महोदय द्वारा किया गया। 

मुख्य निर्णायक पूरणमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्‌डी,खो-खो और एथलेटिक्स के कुल 340 बालक बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अतिथियों का प्रधानाध्यापक गाड़रियावास गोवर्धनलाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।मंच संचालन देवीलाल गाडरी ने किया

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم