आज विश्व का नेतृत्व करने की ओर भारत अग्रसर:सत्यनारायण लौहार जिलाध्यक्ष और त्रिपाठी बने जिला मंत्री राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक दिवसीय जिला महासमिति अधिवेशन और जिला निर्वाचन निर्विरोध संपन्न।


G94NEWS. चित्तौड़गढ़ से मनीष कुमार भाटी 
चित्तौड़गढ़,रविवार।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला चित्तौड़गढ़ का एक दिवसीय जिला महासमिति अधिवेशन और जिला निर्वाचन रविवार को राउप्रावि गाड़ीलोहार चित्तौड़गढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य व राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार व्यास के सानिध्य में हुए।इस अवसर पर मुख्य वक्ता सत्यनारायण जी भाईसाहब विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विशिष्ट अतिथि सीईओ जिला परिषद राकेश पुरोहित,जिला चुनाव अधिकारी कैलाश चंद्र सुथार प्रदेश उपाध्यक्ष ,संभाग संयुक्त मंत्री उदयपुर रमेश चंद्र पुरोहित, पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ हीरा लाल लुहार,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सदस्य पवन शेखावत,जिला महिला मंत्री मधु जैन मंचासिन रहे।

अधिवेशन की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत  ने की।
जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार ने बताया कि मुख्य वक्ता आदरणीय सत्यनारायण ने कहा कि बालक को सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।आज विश्व में गलत करने वालो में डर पैदा करने वाला कोई है तो वह भारत है।संघ जीवन भर सीखने की कोशिश है।आज विश्व का नेतृत्व करने की ओर भारत अग्रसर है।ऐसे समय में हमे  अच्छे लोगों को तैयार करना है।शिक्षक संघ की भूमिका देश में महत्वपूर्ण है। हमें संगठन के अनुरूप बनने के लिए प्रयास करना है।हमें जयदेव जी पाठक के पद चिन्हों पर चलना है।

मुख्य अतिथि  पुष्करणा ने कहा कि प्रदेश में 
पहली बार सभी जिलों में एक साथ निर्वाचन हो रहे हैं।आज करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मातृशक्ति की उपस्थिति संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय  225000 से अधिक सदस्यों के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।भारत मां का मान बढ़ाने के लिए हम एक साथ है।इस वर्ष हम पूजनीय जयदेव जी पाठक की जन्मशताब्दी वर्ष में है।
हम राष्ट्र निर्माण करने वाले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज दुनिया भर में देश का मान बढ़ा रहे हैं। हमें अपने गौरवशाली अतीत को पुनः जागृत करना है।
 सीईओ जिला परिषद चित्तौड़गढ़ पुरोहित ने कहा कि 
गुरुओं के मार्गदर्शन और कृपा से बालक का सर्वांगीण विकास होता है ।आज के समय में भी हमारा स्वाध्याय नियमित होना चाहिए।सनातन किसी देश काल परिस्थिति का मोहताज नहीं है।सनातन का पोषण हमारी भारत भूमि पर हुआ है।शत प्रतिशत कर्तव्यों का निर्वहन करने पर प्रकृति का शाश्वत नियम है कि शत प्रतिशत अधिकार स्वतः प्राप्त हो जाते है।शिक्षकों को स्वाध्याय का अभियान चलाना चाहिए।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष शक्तावत ने कहा कि अपनी 
मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।इसके पीछे संगठन की शक्ति है।हम राष्ट्र की अवधारणा को लेकर चलते है और राष्ट्र के लिए जीते है।दायित्व बहुत पीछे चला जाता है जब राष्ट्र सामने होता है।
जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव अधिकारी सुथार ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जिसके अनुसार जिला कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर और सैयद मुकर्रम अली,अध्यक्ष पूरण मल लौहार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, उपाध्यक्ष(पुरुष) नाथू लाल डांगी,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा हमीर सिंह चुंडावत,उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा बीरबल सिंह, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा कैलाश चंद्र मालू,सचिव माध्यमिक गोपाल व्यास,सचिव प्राथमिक मुकेश त्रिपाठी,सचिव संस्कृत इकबाल हुसैन,सचिव महिला बसंती सुथार,मंत्री राम लक्ष्मण त्रिपाठी,अतिरिक्त जिला मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा,महिला मंत्री मधु जैन,कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा एवं सदस्य अध्यापक सुशील कुमार लड्डा,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य दिनमान वशिष्ठ,प्राध्यापक सदस्य सत्यनारायण गर्ग , प्रधानाचार्य सदस्य रविन्द्र सिंह सिसोदिया,संस्कृत शिक्षक सदस्य कन्हैया लाल तंबोली,प्रयोगशाला सहायक सदस्य नरपत सिंह चौहान,शारीरिक शिक्षक सदस्य चावंड सिंह चुंडावत,सेवानिवृत्त शिक्षक नक्षत्र मल शर्मा ,प्रबोधक सदस्य चंदन सिंह शक्तावत निर्वाचित हुए।इस अवसर पर कमलेश चौधरी डूंगला,पूरण मल बड़ीसादड़ी,गोपाल लाल बेगूं,सुनील कुमार भदेसर,निर्भयराम निंबाहेड़ा,राजेंद्र कुमार कपासन,गोपाल लाल जाट राशमी,नारायण लाल चित्तौड़गढ़,सूबे सिंह भूपालसागर,कमलेश कुमार भैंसरोड़गढ़ सहित
संगठन के आजीवन सदस्य,सभी उपशाखाओं से जिला महासमिति सदस्य,अध्यक्ष,मंत्री,महिला मंत्री उपस्थित रहे।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم