पूर्व प्रधान चेतना मेघवाल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।


G94NEWS बड़ी सादड़ी से मनीष कुमार भाटी 
 चित्तौड़गढ़। रविवार को बडीसादड़ी पूर्व प्रधान चेतना मेघवाल का उदयपुर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बहुजन समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सोमवार को राजीव गांधी पार्क में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सामाजिक कार्यकर्त्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने उनके राजनीतिक सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा की पूर्व प्रधान के निधन से हमने वाकई एक उभरती राजनीतिक प्रतिभा को खो दिया जो कि बहुजन समाज को अपूरणीय क्षति हुई हैं।

 उक्त श्रद्धांजलि सभा में नरेश कुमार खटीक आसावरा, राजू खान भदेसर, नारायण लाल उदपुरा, प्रकाश सोलंकी पीपलवास, नाथूलाल भेरूखेड़ा, चंपालाल भेरूखेड़ा, उदय लाल मेघवाल आदि युवा कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक सेवाओं को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم