नगर कांग्रेस ने गिनाए 500 करोड़ के 51 विकास कार्य, अपने 5 वर्ष को बताया बेमिसाल, कांग्रेस कमेटी ने जारी किया पोस्टर।
G94NEWS नाथद्वारा गोविंद त्रिपाठी कि रिपोर्ट
नाथद्वारा नगर पालिका बोर्ड में कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल के पूर्ण होने पर गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने अपने शासन में हुए विकास कार्यो को प्रदर्शित करते हुए एक पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में नगर पालिका क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुए करीब 500 करोड़ के 51 प्रमुख कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
पालिकाध्यक्ष मनीष राठी ने बताया कि पिछले पांच साल ना भूतों ना भविष्यति की तर्ज पर कार्य हुआ है, इतने विकास कार्य ना पहले कभी हुए है और ना ही आने वाली सरकार कर पाएगी, उन्होंने इसका श्रेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी को देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी ने बताया कि पूर्व राज्य सरकार में डॉ सीपी जोशी के नेतृत्व में उनके द्वारा जो प्रोजेक्ट्स नाथद्वारा नगर के लिए लाए गए उनसे पूरे नगर का आमूलचूल परिवर्तन हुआ है, जिनमें 100 करोड़ की 24 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना, 60 करोड़ की भूमिगत केबलिंग, मातृ एवं शुशु चिकित्सालय, नवीन चिकित्सालय भवन, विद्यालयों का नव निर्माण, आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहित कई कार्य करवाए गए है, क्षेत्र के लिए शिक्षा - स्वास्थ्य, बिजली - पानी, सड़क - लाइट सहित सभी तरह के विकास व सौन्दर्यकरण के कार्य करवाए गए है ।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी पिछली सरकार व पालिका बोर्ड के कार्यों को अद्वितीय बताया, उन्होंने कहा कि राजस्थान की किसी नगर पालिका क्षेत्र में इतने कार्य नही हुए होंगे जितने पिछले पांच वर्षों में डॉ सीपी जोशी के नेतृत्व में यहां हुए है । नाथद्वारा नगर पालिका कार्यलय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी व महिला अध्यक्ष गौरी चौधरी के साथ कांग्रेसी पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने पोस्टर का विमोचन किया व बोर्ड के कार्यकाल को बेहतरीन बताया ।
Comments
Post a Comment