G94NEWS नाथद्वारा से गोविन्द त्रिपाठी कि रिपोर्ट
नाथद्वारा थाना क्षेत्र के कर्जिया घाटी स्थित महाकाली होटल के समीप नेशनल हाईवे संख्या आठ पर कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वही 2 अन्य घायल हो गए।
हादसे में घायल दोनों लोगों को नाथद्वारा राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया वही एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।
प्रत्यदर्शी भीमसिंह ने बताया कि कर्जिया घाटी स्थित हाइवे पर कल्लाखेड़ी गांव के रास्ते से निकले कंटेनर ने कांकरोली की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में बाइक सवार प्रवीण वसीटा, गोविन्द हरिजन व किशन लाल को गंभीर चोटें आईं तीनो को स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से नाथद्वारा अस्पताल पहुँचाया ।
एसआई नारूलाल ने बताया की दुर्घटना में घायल तीनो युवकों को नाथद्वारा चिकित्सालय लाया गया जहां बनेडिया निवासी प्रवीण पिता बाबूलाल वसीटा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कांकरोली निवासी गोविन्द हरिजन को गंभीर घायल होने से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया वही किशन भील का नाथद्वारा राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी है।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से हटाकर नाथद्वारा पुलिस थाने में रखवाया वहीं मामला दर्ज कर जांच जारी है ।बतादें की इससे पूर्व भी करजिया घाटी मोड़ पर कई हादसे हो चुके है जिनमे दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवाई है ।
Comments
Post a Comment