12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार, 16 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे पंचायत समिति सभागार गंगरार में उपखंड प्रशासन गंगरार एवं आयुर्वेद चिकित्सालय गंगरार के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता ए. कुमार ने सभी ग्राम पंचायतों के शारीरिक शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। साथ ही योग संगम कार्यक्रम के तहत निर्धारित स्थलों पर योग आयोजन के लिए सभी पॉइंट टीचर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, ललित सिंह, प्रकाश सिंह, सुनील कुमार पंचोली, चतुर्भुज जारोलिया, शंकरलाल पुरबिया, मुकेश कुमार खटीक, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक राधेश्याम खटीक, ललिता कुमारी पंचोली, अरविंद मराठा, महेश सनाढ्य सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित करवाएंगे।
गंगरार | चंद्र प्रकाश बिलवाल

Comments
Post a Comment