​वीरता, एकता खां सूरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 




जिला चित्तौड़ गढ़

बड़ीसादड़ी

न्यूज निकुंभ

रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ


बड़ीसादड़ी तहसील के

निकुंभ कस्बे में आज हल्दीघाटी के अमर वीर, महान राष्ट्रभक्त एवं हिंदू-मुस्लिम एकता के अनुपम प्रतीक वीर हाकिम खां सूरी की स्मृति में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध समाजसेवियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अमर योद्धा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

​ 

​इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी एवं उनके साथियों ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वीर हाकिम खां सूरी किसी एक विशेष समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा और गौरवमयी विरासत हैं। 


​श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने वीर हाकिम खां सूरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए उच्च आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान पूरा परिसर इन पंक्तियों से गुंजायमान हो उठा:

​"न धर्म की दीवार थी, न जात का सवाल था,

हाकिम खां सूरी के दिल में सिर्फ हिंदुस्तान था।"

​कार्यक्रम का समापन 'वीर हाकिम खां सूरी अमर रहें', 'भारत माता की जय' तथा 'राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post