पुष्करणा के चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगलवाड़ और डूंगला में भव्य स्वागत

 

डूंगला ।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमेश चंद्र जी पुष्करणा के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने  आदरणीय रमेश जी पुरोहित के प्रदेश संयुक्त मंत्री और पूरणमल जी लोहार को प्रदेश उपाध्यक्ष (उदयपुर संभाग) के नवीन दायित्व मिलने पर खंड डूंगला की पावन धरा पर  पहली बार  आगमन पर  जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी के नेतृत्व में ABRSM डूंगला द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम  मंगलवाड़ और डूंगला में रखा गया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्करणा ने अपने उद्बोधन में  उपस्थित शिक्षकों से  राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री रमेश चंद्र पुरोहित संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग पूरण मल लोहार ने  संगठन के आव्हान पर सभी शिक्षकों को तैयार रहने का आग्रह किया ।



इस अवसर पर खंड डूंगला के  भगवान लाल कुल्मी प्रधानाचार्य मोरवन  चांदमल बुनकर प्रधानाचार्य देवली पूर्व खंड अध्यक्ष कन्हैया लाल कुल्मी जगदीश चंद्र वैष्णव प्रभू लाल कुल्मी गोवर्धन लाल शर्मा सुमित जी अग्रवाल रोशन सालवी चंदन सिंह शक्तावत धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी  अरविंद अहीर मुकेश शर्मा आकाश भाम्भी दुर्गेश पुष्करणा माँगिदास वैष्णव  सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन भंवर लाल शर्मा ने किया। आभार खंड मंत्री इन्द्र वैष्णव द्वारा प्रकट किया गया

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post