​बहुजन समाज पार्टी चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप का आयोजन

 



चित्तौड़गढ़ बड़ीसादड़ी

न्यूज आवरी माता

 रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ


 बहुजन समाज पार्टी, जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आज खटीक समाज धर्मशाला, आसावरा में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल ने की।

​प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में दबे-कुचले समाज पर जाति और धर्म के नाम पर जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं, जिसके लिए वर्तमान भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार कांग्रेस की तरह ही एससी-एसटी समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही, युवाओं के भविष्य के साथ पेपर लीक के माध्यम से खिलवाड़ किया जा रहा है।

​लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल ने कहा कि मध्यम वर्ग के उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बसपा उत्तर प्रदेश में अपने शासनकाल की तरह ही राजस्थान में भी सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। बसपा आगामी समय में राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंच रहे हैं।

​इस अवसर पर गंगाराम मेघवाल, बालू नायक, अयूब खान, नरेश खटीक, सलीम खान, संतोष कुमारी, काव्या कुमारी, लक्ष्मी देवी, राजू देवी, जगदीश चावरिया, उदयलाल, बंशीलाल सरगरा, पवन नायक और मोहन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन शंकरलाल बिलडी ने किया। यह जानकारी जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल ने दी।

Comments