12 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रतिभागियों को मिले स्वरोजगार के गुर

 

जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


12 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रतिभागियों को मिले स्वरोजगार के गुर


प्रतापगढ़, 13 जुलाई। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), प्रतापगढ़ द्वारा ग्राम गादोला में आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण का सोमवार को मूल्यांकन एवं समापन समारोह के साथ समापन हुआ। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि शरद पवार (मूल्यांकन प्रभारी), अजय यादव, आरसेटी निदेशक श्रीनिवास तथा वित्तीय परामर्शदाता प्रमोद कुमार पांडे उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को डेयरी फार्मिंग, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, वैज्ञानिक प्रजनन, दूध प्रसंस्करण, सरकारी योजनाओं, अजोला एवं वर्मी बेड तैयार कर जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। डीएम लाइवलीहुड कपिल देव ने राजीविका के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया।


मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र की सेंटर मैनेजर निर्मला माली के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा, गादोला के बैंक बीसी पंकज पाटीदार ने प्रतिभागियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया।


निदेशक श्रीनिवास ने प्रशिक्षण को ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रमोद कुमार पांडे ने बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। शरद पवार ने डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट को ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए आयवर्धन का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन अंशिका बाथरा ने किया तथा समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم