मेवाड़ के यशपाल सिंह चौहान भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित, चीन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व


 गंगरार 

चंद्र प्रकाश बिलवाल 

मेवाड़ के यशपाल सिंह चौहान भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित, चीन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व


गंगरार (चित्तौड़गढ़)। मेवाड़ के लिए गौरव का क्षण है कि चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार तहसील के ग्राम सांकड़ों का खेड़ा निवासी यशपाल सिंह चौहान (पुत्र श्री केशर सिंह चौहान) का चयन भारतीय जूनियर पुरुष हैंडबॉल टीम में 19वीं एशियन मेन्स जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 26 जुलाई 2026 तक चूझोउ (चीन) में आयोजित होगी।


भारतीय टीम 14 जुलाई को चीन के लिए रवाना होगी, जहां टीम अंतिम तैयारियों के बाद इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व करेगी। यशपाल सिंह चौहान भी भारतीय दल के साथ चीन के लिए प्रस्थान करेंगे।


यशपाल के चयन से पूरे मेवाड़, चित्तौड़गढ़ जिले एवं राजस्थान में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर भारतीय टीम तक का उनका सफर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ,उप सरपंच ग्राम पंचायत कांटी लक्ष्मी नारायण शर्मा (भाया )जसवंत सिंह चौहान, दलपत सिंह सोलंकी, गणपत सिंह चौहान, मनोज कुमार ,राहुल गोस्वामी, प्रेम सिंह चुंडावत, भारत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने यशपाल सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे चीन में शानदार प्रदर्शन कर भारत, राजस्थान और मेवाड़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे तथा देश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم