राजगढ (अलवर)
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारत विकास परिषद की पदाधिकारी पदमा गोयल ने बताया की इस अवसर पर एक सौ अस्सी गरीब छात्र छात्राओं को भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से निशुल्क बैग वितरण किए गए।
कार्यक्रम से पूर्व मां भारती,सुभाष चंद्र बोस एवं विवेकानंद के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत एवं वंदेमातरम गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी,सदस्य एवं अतिथि मौजूद थे।

Post a Comment