पुलिस थाना रठांजना और डीएसटी की कार्यवाही अवैध देशी व अग्रेंजी शराब के कुल 32 कार्टुन जब्त कर 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 33,070 रूपये और पिकअप को किया जब्त
पुलिस थाना रठांजना
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के निर्देशन में गजेन्द्र सिह जौधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और गजेन्द्र सिह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में विजेन्द्र सिह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना रंठाजना मय टीम और डीएसटी टीम द्वारा पीकअप में अवैध देशी और अग्रेंजी शराब के कुल 32 कार्टून को जब्त किया जाकर 03 अभियुक्त को गिरफतार किया गया।
सूचना मिली की देवनारायण मन्दिर के पास गादोला में एक सदिग्ध पिकअप वाहन खडा है। जिस पर पुलिस टीम गादोला देवनारायण मन्दिर के पास आम रास्ते पर एक पिकअप खडी मिली। जिसकी तलाशी के दौरान अलग अलग तरह की देशी व अंग्रेजी शराब के 32 कार्टुन मिले। 32 कार्टुन में देशी मदिंरा गुलाब के 4 कार्टुन, कैम्पा क्लास्कि विस्की के 02 कार्टून, वाईट लॉस वोडका ओरेन्ज फ्लेवर 01 कार्टुन, रॉयल स्टेज डयुलेक्स विस्की का 01 कार्टुन, प्रिंस देशी मदिंरा के कुल 13 कार्टून, काउन्टरी क्लब ड्युलेक्स विस्की एक कार्टून, मैक्डाल नम्बर 01 विस्की का 01 कार्टून, किगं फिशर बियर के 3 कार्टून, टुर्बोक बियर के 2 कार्टून, किंगफिशर बियर कैन के 03 कार्टून, विन्टेज जामुन वोदका के 01 कार्टुन मिले। 33070 रूपये, अवैध शराब और पिकअप को जब्त किया जाकर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना रठांजना पर प्रकरण धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

إرسال تعليق