सिंगरौली जिले के चितरंगी में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद

 

सिंगरौली  जिले की चितरंगी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 10.40 लाख रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने चितरंगी, बरगवां, बैढ़न और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post