अवैध पेट्रोलियम के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 855 लीटर अवैध पेट्रोलियम एवं 710 लीटर एथेनॉल जब्त


 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


अवैध पेट्रोलियम के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 855 लीटर अवैध पेट्रोलियम एवं 710 लीटर एथेनॉल जब्त


प्रतापगढ़, 4 जुलाई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबानुमा होटल पर 855 लीटर अवैध पेट्रोलियम एवं 710 लीटर एथेनॉल जब्त किया।


जिला रसद अधिकारी रामचंद्र शेरावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी प्रद्युम्न रावल एवं प्रवर्तन निरीक्षक छोटीसादड़ी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मौके से चार ड्रमों में भरा कुल 855 लीटर अवैध पेट्रोलियम तथा 710 लीटर एथेनॉल बरामद कर जब्त किया गया।


जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण एवं उपयोग के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم