वृक्ष मित्रों ने किया विद्यालय परिसर में पौधारोपण


 गंगरार 

चंद्र प्रकाश बिलवाल 


वृक्ष मित्रों ने किया विद्यालय परिसर में पौधारोपण 


जन चेतना सेवा समिति के वृक्ष मित्रों ने जोजरो का खेड़ा विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का किया पौधारोपण एवं बच्चों के साथ भूमि का प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उनके द्वारा चलाये जा रहे अभियान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम एवं गेटूगेदर के तहत भूमि को प्लास्टिक मुक्त किया जाना एवं प्रदूषित होने से किस प्रकार बचाया जाए संबंधित चर्चा की,समिति संचालक वृक्ष मित्र शिवराम वैष्णव ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं बच्चों को अपने जन्म दिवस वैवाहिक वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि जैसे अवसर पर पौधारोपण कर मनाने के लिए संकल्पित किया वे जानकारी दी कि सभी को पौधे अपनी आजोलिया का खेड़ा एवं गंगरार में स्थित निःशुल्क नर्सरी से उपलब्ध करायेंगे इन्होंने चित्तौड़गढ़ एवं गंगरार क्षेत्र में संयुक्त अभियान चला रखा है जिसमें पांच पांच हजार पौधों का रोपण एवं इतने ही फलदार पौधे निःशुल्क वितरण करेंगे तथा पचास जगहों पर सघन वन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया इस दौरान प्रधानाचार्य मितेश कुमार व्यास, पौधारोपण प्रभारी मुकेश कुमार खटीक,हरिसिंह,पत्रिका संवाददाता अशोक कुमार पोरवाल, एसएमसी अध्यक्ष भंवर लाल अहीर, अंकित खिचड़,कौशल किशोर धोभी,सुनीता सोनी,सीमा शर्मा,कालू नाथ योगी,मोनू शर्मा,विद्योत्तमा शर्मा,सीता प्रजापत,एवं जन चेतना सेवा समिति के महिला मंडल संचालक वृक्ष मित्र यशोदा वैष्णव, वृक्ष मित्र शंभू दास, बी एल वैष्णव,अर्जुन वैष्णव,सुमित वैष्णव बिंदोलिया ने पौधरोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم