जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, दिए आवश्यक निर्देश*

 

जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 



 

प्रतापगढ़, 27 जुलाई। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं  ग्रामीण सेवा शिविर, जनसमस्याओं एवं विभिन्न मानकों पर विभागों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यात्मक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता में रखें तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाएं।


बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, हरियालो राजस्थान अभियान, ग्रामीण सेवा शिविर तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से संबंधित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने ग्रामीण सेवा शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाए। बैठक में सतर्कता प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ अश्विन मालू, टीएडी उपायुक्त नीता वसीटा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी. आर. आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم