अवैध बजरी परिवहन करते हुये एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त

 

जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


 

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग एवं नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी केसरियावाद रमेशचन्द्र उ.नि. मय पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी का परिवहन करते हुए अभियुक्त कालुलाल मीणा को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी को जब्त कर थाना केसरियावाद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।



घटना का विवरणः- थानाधिकारी श्री रमेशचन्द्र मय जाप्ता के मानागांव तिराहा पहुच नाकाबंदी कर रहे



थे। दौराने नाकांबदी मानागॉव की तरफ से एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली के आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोका जाकर देखा तो ट्रॉली के अन्दर डाले तक बजरी भरी हुई थी। जिसके बारे में ट्रेक्टर चालक से बजरी लाने व ले जाने के बारे मे पुछा तो बजरी जाखम नदी के पेटे से भरकर मानागांव घर पर ले जाना बताया। चालक से बजरी परिवहन के बारे मे वैध कागजात के बारे मे पुछा तो कोई दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर उक्त ट्रेक्टर टॉली मय बजरी को जब्त कर थाना केसरियावाद पर प्रकरण धारा 303(2) बी.एन.एस व धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन एक्ट 1957) तथा धारा 54/60 राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 में दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- कालुलाल पिता भेरीया जाति मीणा उम्र 30 साल निवासी मानागांव अरबडा थाना केसरियावाद जिला प्रतापगढ़ (राज.)

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم