जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
मनरेगा ने नाम हटाए जाने के संबंध में श्रमिकों ने सौंपा ज्ञापन
छोटी सादड़ी:- मनरेगा मजदूरों के नाम मस्टरोल से हटाने का आरोप, ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपी शिकायत। ग्राम पंचायत महूडिया के करीब 60 मनरेगा श्रमिकों ने ग्राम विकास अधिकारी श्री रायचंद रेगर पर जानबूझकर मस्टरोल से उनके नाम हटाने और रोजगार से वंचित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी छोटीसादड़ी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी अत्यंत निर्धन परिवार से हैं और उनकी आजीविका पूरी तरह से मनरेगा मजदूरी पर ही निर्भर है, लेकिन जब भी वे काम मांगने जाते हैं तो उन्हें अगले पखवाड़े में नाम आने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि लगभग 15 दिन पहले उन्होंने मस्टरोल संबंधी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, जॉब कार्ड की कॉपी, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रतियां ग्राम विकास अधिकारी व एलडीसी को जमा करवाई थीं, इसके बावजूद उन्हें जवाब दिया गया कि उनका नाम जॉब कार्ड से हटा दिया गया है और अब वे मनरेगा में मजदूरी नहीं कर सकते। इस मनमानी से परेशान होकर सभी गरीब मजदूरों ने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि उनके नाम पुनः जॉब कार्ड में जुड़वाकर उन्हें मनरेगा के तहत तुरंत रोजगार दिलाया जाए, जिसकी प्रतिलिपि उचित कार्रवाई हेतु जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतापगढ़ को भी भेजी गई है।
इसमें बहुत सी संख्या में ग्रामीण महिला श्रमिक उपस्थित थी।

إرسال تعليق