अमित यादव बने कोटपूतली विधानसभा संयोजक

 

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्था ने अमित कुमार यादव को विधानसभा संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अमित कुमार यादव अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा, नैतिक मूल्यों, जनसेवा एवं सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य भी करेंगे।

अपने चयन पर अमित कुमार यादव ने संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم