लोकशन/मण्डला
संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी
मंडला जिले के ग्राम पंचायत टिकरवारा से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके किसानों के बीच खेत में पहुंचीं और उनके साथ धान की रोपाई कर कृषि कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई। मंत्री ने किसानों के साथ श्रमदान करते हुए खेती-किसानी के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव हो पाती है।
इस अवसर पर मंत्री उइके ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। खरीफ सीजन के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के किसानों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छी वर्षा, भरपूर उत्पादन और समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।
إرسال تعليق