राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ में स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय को लेकर राजगढ़ आवाज मंच की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। वही केवीएस को लेकर स्थगित हुए आंदोलन पुनः तूल पकड़ने लगा है। मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया बैठक में केंद्रीय विधालय को लेकर 31 दिसम्बर 2025 को आंदोलन वन मंत्री संजय शर्मा के आश्वासन पर स्थगित किया था। लेकिन सात माह में राज्य व केंद्र सरकार की ओर सकारात्मक कार्यवाही नही होने पर बैठक में चर्चा हुई। इसमें निर्णय किया की प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को अंतिम को अल्टीमेटम ज्ञापन देकर आंदोलन शुरू किया जाएगा और मंच से जुड़ने के लिए घर-घर पीले चावल बांटने का निर्णय लिया गया। इस मौके कस्बे के गणमान्य जन सहित मंच के लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق