जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित, आवास योजना की किश्तें जारी
प्रतापगढ़, 14 जुलाई। पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर के दौरान 9 पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 प्रथम, 12 द्वितीय एवं 8 तृतीय किश्त जारी की गई। साथ ही 15 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय योजना तथा 5 लाभार्थियों को वी बी रामजी योजना के तहत जॉब जारी किए गए।
अधिकारियों ने शिविर में विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश मीणा, पटवारी रामचंद्र मीणा, भंवरी बाई मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुधवार को यहां होंगे शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 15 जुलाई, बुधवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की सेमरथली, धरियावद की चरपोटिया व मुणिया, पीपलखूंट की घण्टाली, दलोट की निनोर व चौखलीपीपली, प्रतापगढ़ की करमदीखेडा व धमोत्तर की मगरी में शिविर आयोजित होंगे।

إرسال تعليق