पारीक समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर, संरक्षण का लिया संकल्प

 


जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

छोटीसादड़ी : उपखंड के करजु गांव में अजबबाई नागौरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय  में ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग राजस्थान मेवाड़ पारीक युवा संस्थान मातृकुंडिया एवं पारीक समाज जिला प्रतापगढ़ के तत्वावधान में फलदार  व छायादार पौधे का रोपण कर उनका सरक्षण का संकल्प लिया  जिला अध्यक्ष रमेश पारीक ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र धाकड़  ने बताया कि पेड़-पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। पारीक समाज के जिला संगठन मंत्री कपिल पारीक  ने बताया की पर्यावरण प्रेमी के नाम से प्रसिद्ध श्री रमेश पारीक ने अभी तक पांच हजार से अधिक पौधे लगा दिए हैं जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है। साथ ही उनकी रक्षा करने का संकल्प लें।


इस अवसर पर पारीक समाज के जगदीश गोपाललाल,कैलाशचंद्र ,राधेश्याम कमलकांत विष्णुप्रसाद दामोदर पप्पूलाल गोपाल लाल, मोहित अजय विजय सुमित पारीक व  कन्हैया लाल धाकड़ प्रहलाद जणवा अध्यापक व पारस राठौड़ हिना धाकड़ कोमल बाजिया अंकिता सोनी कमला रावत अध्यापिका एवं  छात्राए उपस्थित रहे।


Comments