परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि लाभार्थी रमेश चंद्र, रूप बसंत, सत्यनारायण स्वर्णकार परिवार द्वारा प्रातः काल मंगल आरती के समय पूजा संकल्प के पश्चात पूर्णिमा महा मंगल महोत्सव का आयोजन करवाया गया। मुख्य पुजारी अशोक दास वैष्णव की उपस्थिति में लाभार्थी परिवार के सदस्यों ने बालाजी की महा मंगल पूजा आरती विधि विधान से संपन्न की। पंकज टेंट हाउस एवं श्रीयान इवेंट्स के रमेश चंद्र कर्मठ की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन कर बालाजी की छवि भेंट की गई। मुख्य अतिथि भारत सिंह राठौड़ बिनोता परिवार का सत्संग परिषद की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मंदिर परिसर में सामूहिक पूजा अर्चना के लिए उपस्थित रहे। लाभार्थी परिवार द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में भजन संध्या आयोजित की गई।
Comments
Post a Comment