राजसमंद आमेट
प्रेम सिंह सिसोदिया
आमेट। नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में आसन के पास अखाड़ा की ओर जाने वाला मार्ग, राज गणेश बर्फ फैक्ट्री के समीप भारी कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह खराब हो गया है। लगातार बारिश के बाद सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों, बाइक चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि अंडरब्रिज के साइड से निकलने वाला रास्ता भी कीचड़ से प्रभावित है, जिससे लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर कीचड़ हटाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
📍 स्थान: राज गणेश बर्फ फैक्ट्री के पास, आसन – अखाड़ा मार्ग, आमेट
📍 वार्ड: 14
إرسال تعليق